फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन और कन्या पूजन के साथ नवरात्र व्रत संपन्न 

Sat, 16 Apr 2016 12:05 AM IST
Siddharth Nagar
विज्ञापन
सिंहेश्वरी मंदिर परिसर में सुबह से ही पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवी भगवती के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री के पूजन अर्चन और इसी दिन ही हवन और कन्या पूजन के साथ ही नवरात्र व्रत का शुक्रवार को समापन हो गया। इस अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। घर पर हवन के साथ ही लोगों ने मंदिरों में आयोजित यज्ञ में भी भाग लिया। 
विज्ञापन


नगर के सिंहेश्वरी मंदिर परिसर में सुबह से ही पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। अब तक किन्हीं कारणों ने देवी दरबार में हाजिरी लगाने से वंचित रहे श्रद्धालु अंतिम दिन हर हाल में मत्था टेकने को आतुर दिखे। जिले के पल्टा देवी, जोगमाया मंदिर, समय माता मंदिर, भारतभारी सहित अन्य देवी स्थलों पर भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। देवी दर्शन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। मंदिरों में हवन के बाद कन्या पूजन हुआ। कई मंदिरों में कन्या पूजन बाद देवी गीत का भी आयोजन हुआ। 

 उधर, विकासखंड खुनियांव अंतर्गत चौखड़ा-गौरा मार्ग पर स्थित गालापुर ग्राम के पश्चिम स्थित मां वटवासिनी मंदिर पर नवरात्र के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इटवा, डुमरियागंज, बांसी तहसील क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन को पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें