सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से संचालित मुंशी/मौलवी (सेकंडरी) और आलिम (सीनियर सेकंडरी) परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। मेधा सूची में मुंशी/मौलवी वर्ग में जिया निस्वान स्कूल की छात्रा मुर्शिदा ने 438 अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया।
वहीं आलिम वर्ग में मदरसा दारुल हुदा, यूसुफपुर के अब्दुल मोहसिन सिद्दीकी ने 333 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। जारी परिणाम के अनुसार, जिले में इस बार कुल 3821 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 3413 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। मुंशी/मौलवी वर्ग में 2675 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 2343 ने परीक्षा दी। इनमें 1981 छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए।