फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लाभार्थियों को मिले आवास, सभासदों ने ली शपथ

Sun, 24 May 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी में कांशीराम शहरी आवास योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया
विज्ञापन
बांसी। आदर्श नगर पालिका परिषद बांसी में मंगलवार को भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शासन की ओर से नामित नए सभासदों का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। साथ ही कांशीराम शहरी आवास योजना के अंतर्गत 71 पात्र लाभार्थियों को आवास प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल, विधायक जय प्रताप सिंह, विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी और भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और नवनियुक्त नामित सभासदों का परिचय कराया गया, जिसके बाद सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
नामित सभासदों में सुशीला, राजाराम, मंगल चौरसिया, वीरेंद्र प्रताप, नंदनी श्रीवास्तव और घनश्याम जायसवाल शामिल रहे। शपथ ग्रहण के दौरान सभागार में उत्साहपूर्ण माहौल रहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दूसरे चरण में 71 पात्र लाभार्थियों को आवास प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिसे पाकर लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और सरकार का आभार जताया।
समारोह में प्रभारी एसडीएम विवेकानंद, नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा, अधिशासी अधिकारी जयप्रकाश सिंह यादव सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें