फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मदरसे में छात्र की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 14 May 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अंदरूनी चोट बनी छात्र की मौत का कारण, एक संदिग्ध छात्र को पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन


-ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव निवासी 12 साल के छात्र की बढ़नी स्थित मदरसे में हो गई थी मौत
- शव गांव पहुंचने के बाद गले पर निशान देखकर परिवार में जाहिर थी हत्या की आशंका

सिद्धार्थनगर/तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तुलसियापुर गांव के रहने वाले अनीसुर रहमान (12) की बढ़नी स्थित एक मदरसे में हुई मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर के अंदरूनी हिस्से में चोट मौत की वजह बताई गई है। इसके अलावा उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस को केस से जुड़ा कुछ अहम क्लू नहीं मिला है।
वहीं, मामले का पर्दाफाश करने के लिए टीम गठित कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक एक संदिग्ध छात्र को हिरासत में लेकर पुलिस जानकारी ले रही है। आशंका जाहिर की जा रही है या तो वारदात उसी ने किया या फिर शामिल रहा। वहीं, सीओ और एसएचओ ने बुधवार को घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया और मदरसे के शिक्षकों व छात्रों से पूछताछ की। फाॅरेंसिक टीम ने भी जांच की। परिजनों ने मदरसा प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

बढ़नी नगर पंचायत के पश्चिम पोखरा मोहल्ले में स्थित जामिया अहले सुन्नत इसातुल इस्लाम मदरसे में ढेबरूआ थानाक्षेत्र के तुलसियापुर गांव निवासी अनीसुर रहमान (12) पुत्र गुलाम मुर्तजा अपने जुड़वां भाई महमूद के साथ हाफिजा करने के साथ कक्षा छह में पढ़ रहा था। सोमवार को मदरसे के कुछ शिक्षकों ने उसकी लाश घर पहुंचाकर बताया कि उसकी तबीयत खराब थी, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को देर शाम शव का पीएम होने के बाद परिजनों ने गांव में लाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण शरीर में लगी चोट है। पुलिस मदरसे में पढ़ने वाले एक नेपाली छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीओ मयंक द्विवेदी और एसएचओ दुर्गा प्रसाद ने मदरसे पर बुधवार को जाकर वहां शिक्षकों और छात्रों से घटना के संबंध में पूछताछ की।
इस संबंध में ढेबरुआ एसएचओ दुर्गा प्रसाद ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण चोट लगने बताया गया है। जांच की जा रही है। शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।
-

मदरसा प्रशासन पर भ्रमित करने का आरोप
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तुलसियापुर गांव के रहने वाले मदरसा छात्र की संदिग्धावस्था में हुई मौत के बाद परिजनों की तहरीर पर पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की देर शाम शव आने के बाद अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूरा गांव व रिश्तेदारों ने नम आंखों से मिट्टी दी। लोगों ने मुखर होकर मामले में मदरसा प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है और उनके ऊपर परिजनों को भ्रमित करने का आरोप लगाया है।

-

गले से नहीं उतर रही बात
ढेबरुआ पुलिस ने मदरसे में पढ़ने वाले एक नेपाली छात्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक छात्र ने अकेले हत्या करने की बात कबूल की है, लेकिन परिजनों के मुताबिक अकेले छात्र द्वारा हत्या करने की बात गले से नहीं उतर रही है। आशंका जाहिर की जा रही है कि और लोग शामिल हो सकते हैं। क्योंकि पकड़ा गया छात्रा नाबालिग है और मृतक से मिलती-जुलती शरीर और कद काठी का है। ऐसे में आशंका जाहिर की जा रही है कि उसके साथ कोई और जरूर शामिल रहा होगा, तभी यह घटना को अंजाम दे सकते हैं।
-
यह था घटनाक्रम
मदरसे से छात्र के बाबा कासिम के पास रविवार देर सायं लगभग सात बजे फोन आया कि अनीसुर रहमान की तबीयत खराब है। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है। अभी कासिम जाने की तैयारी ही कर रहे थे कि अनीसुर रहमान की लाश लेकर मदरसे के कुछ शिक्षक घर आ गए। शिक्षकों ने बताया कि गले पर मेज गिरने से उसकी मौत हो गई। पूरे परिवार में लोग रोने लगे। जब परिजनों ने उसके अंतिम संस्कार के लिए उसको नहलाने के लिए उसके कपड़े हटाए तो उसके उसके गले में चोट के निशान के अलावा गले में चारों तरफ निशान और पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। सोमवार को परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए ढेबरुआ थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

-
बोले जिम्मेदार
छात्र की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट लगने से जान जाने की पुष्टि हुई है। इस मामले में अज्ञात पर हत्या क मुकदमा दर्ज करके टीम गठित कर दिया गया है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
मयंक कुमार द्विवेदी, सीओ शोहरतगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें