फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बेटी सहित चार अज्ञात पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मां-बेटी सहित चार अज्ञात पर हत्या का केस
विज्ञापन

शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के बोहली गांव में हुई थी युवक की मौत
मामला बढ़ता देखकर एसपी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
परसा। शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के बोहली गांव में हुए दीपक दूबे हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी मां और बेटी सहित चार अज्ञात लोगों पर हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बोहली गांव निवासी दीपक 18 सितंबर को पोखरे में एक लाश मिली। परिजनों ने शोहरतगढ़ थाने में दो नामजद समेत छह लोगों पर दीपक की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई थी। आरोप है कि पुलिस मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी कर रही थी। इसके बाद विभिन्न राजनैतिक दल व संगठनों के दबाव के बाद एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी के हस्तक्षेप पर बुधवार को शोहरतगढ़ पुलिस ने एक महिला उसकी बेटी और चार अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया। एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें