पथरा। कम्हरिया खुर्द स्थित सिद्धार्थ महाविद्यालय में रविवार को सांसद जगदंबिका पाल ने छात्र-छात्राओं में 133 स्मार्ट फोन का वितरण किया। सांसद ने कहा कि सरकार के अतिमहत्वाकांक्षी योजना के तहत छात्र-छात्राओं को शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में स्मार्ट फोन का बड़ा महत्व है।
विज्ञापन
इस दौरान प्राचार्य विनय कुमार भट्ट, डाॅक्टर अजीत सिंह, राजेंद्र पांडेय, एसपी अग्रवाल, अनुराग, अमन, इंद्रजीत, प्रीति, पुष्पा, सोनाली आदि मौजूद रहे। संवाद