फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धनगढ़वा के मनरेगा पार्क की कुर्सियों को किया क्षतिग्रस्त

Wed, 10 Sep 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रौलिया। खुनियांव ब्लॉक क्षेत्र के धनगढ़वा गांव के पूरब में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से विभिन्न कार्यदाई संस्थाओ से निर्मित धनवंतरि बाल उद्यान एवम् मनरेगा पार्क मे बने कुर्सी मीटर व मोनोग्राम आदि को आठ सितंबर को अज्ञात लोगों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस संबंध में ग्राम प्रधान विजय पांडेय ने एसओ मिश्रौलिया को शिक़ायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को दिये शिकायती पत्र में उन्होंने कहा है कि 24 अगस्त को ज़िले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने कुछ दिन पहले ही बाल उद्यान एवम् मनरेगा पार्क का उद्घाटन किया था। इस दौरान उन्होंने बाल उद्यान एवम् मनरेगा पार्क की प्रशंसा भी की थी। लेकिन 8 सितंबर को किसी अज्ञात व्यक्तियों ने बाउंड्री वॉल के अंदर घुस कर तोड़ फोड़ करके पार्क के अंदर लगे कुर्सी मीटर, मोनोग्राम आदि क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस संबंध में एसओ मिश्रौलिया बृजेश सिंह ने बताया कि लिखित तहरीर मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। संवादा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें