फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: बेटे को बचाने गई मां की हत्या, मोबाइल फोन चोरी का आरोप लगा पीट रहे थे आरोपी

Mon, 20 Nov 2023 04:37 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शोहरतगढ़ क्षेत्र के छतहरी गांव में रविवार देर शाम मारपीट के दौरान बेटे को बचाने गई महिला की हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि गांव के बगीचे में मोबाइल फोन की चोरी का आरोप लगा कुछ लोग छतहरी निवासी हमीदुल के बेटे सलीम को पीट रहे थे। इसकी सूचना जब सलीम की मां सन्नों (68) को हुई तो वह भागकर बागीचे में पहुंचीं।

वहां उन्होंने हमलावरों से बेटे को बचाने की कोशिश की। इससे नाराज आरोपियों ने सन्नों पर भी हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के लिए उन्हें परिजन सीएचसी शोहरतगढ़ ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें