फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चार बच्चों की मां प्रेमी संग रहने को राजी

विज्ञापन
विज्ञापन
-पति ने सुलह समझौता कर पत्नी को प्रेमी के साथ भेजा, भवानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। कहते हैं कि प्यार अंधा होता है। यह पुख्ता भी हो गया। भवनीगंज थाना क्षेत्र में चार बच्चों की मां प्रेमी के साथ चली गई। उसने प्रेमी के चार बच्चों को भी छोड़ दिया।

बताते चलें कि भवानीगंज थाना क्षेत्र के परसा मुर्तजा गांव निवासी रामचरन ने थाने में तहरीर देकर 35 वर्षीय पत्नी को उसके प्रेमी द्वारा बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। इस मामले में रविवार को रामचरन की पत्नी जानकी देवी प्रेमी परशुराम (21) निवासी भानपुर रानी के साथ थाने पर हाजिर हुई। वह प्रेमी के साथ जाने को राजी थी। ऐसे में संभ्रांत व्यक्तियों के समझाने बुझाने पर पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया।
विज्ञापन

चार बच्चों की मां के प्रेमी के साथ रहने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय है। राम चरन की शादी 25 वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गरदहिया में उक्त महिला से हुई थी। प्रेमी युवक ने महिला से कोर्ट मैरिज भी की है। थाने पर सुलह-समझौता होने के बाद प्रेमी युवक प्रेमिका को साथ लेकर चला गया।
विज्ञापन

उक्त घटना आग की तरह क्षेत्र में फैल गई है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने बताया कि महिला के पति की शिकायत पर दोनों को थाने बुलाया गया था। दोनों बालिग हैं और विशेष विवाह न्यायालय में विवाह के लिए आवेदन भी किया। इसलिए दोनों को समझा-बुझाकर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें