बांसी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बकरी चराने जा रही किशोरी से छेड़खानी और मां-बेटी को पीटने के मामले में पुलिस ने तीन दिन बाद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी बेटी शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे बकरी चराने जा रही थी। इसी दौरान गांव निवासी शमसुल पुत्र शाकिर अली ने उसका हाथ पकड़कर छेड़खानी की और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जबरन खींचने लगा। किसी तरह किशोरी वहां से भागकर घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी।
आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने पर वह अपनी बेटी के साथ आरोपी पक्ष से पूछताछ करने जा रही थी। रास्ते में शाकिर अली, उसकी पत्नी और दूसरे पुत्र इंदमामूल उर्फ पप्पू समेत अन्य लोगों ने दोनों को रोक लिया और बाल पकड़कर घसीटते हुए लात-घूंसों, रॉड व लाठी-डंडों से मारपीट की। घटना में मां-बेटी को चोटें आई हैं।