फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिक्षुओं ने कपिलवस्तु स्तूप का किया पूजन

Thu, 02 Jun 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। धम्म चेतना यात्रा दूसरे दिन गुरुवार को भी जिले में कई स्थानों पर भ्रमण की। इटवा से निकलकर यह यात्रा बांसी होते हुए कपिलवस्तु पहुंची। मार्ग में पड़ने वाले बुद्ध प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। बौद्ध भिक्षुओं ने कपिलवस्तु स्तूप का पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन

भारतीय बौद्ध भिक्षु संघ प्रमुख डॉ. धम्म वीरियो ने कहा कि समाज को भाईचारा व सद्भावना की आवश्यकता है। कमजोर वर्ग को शिक्षा का अवसर प्रदान करके आगे लाया जाए। कपिलवस्तु के विकास को लेकर कहा कि पवित्र धरती को विकसित करने के बाद विश्वपटल पर लाने का काम किया जाए।
मुख्य स्तूप का दर्शन करने के बाद यात्रा जिला मुख्यालय के सिद्धार्थ तिराहे पर पहुंची। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहेब अंबेडकर से जुड़े पांच स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित कर दलितों को उचित सम्मान देने का काम किया है।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, मनोज चौबे उर्फ बाबा, राधारमण त्रिपाठी, जिला संयोजक धम्म यात्रा भुनेश्वर शर्मा, हरिशंकर सिंह, डा. सतीश द्विवेदी, मधुसूदन अग्रहरि, सुधीर पांडेय, सिद्धार्थ सिंह, अजय श्रीवास्तव, कन्हैया पासवान, गोविंद माधव, श्यामसुंदर मित्तल, दीपक मौर्या, बुद्धि सागर सिंह, लक्ष्मीकांत जायसवाल, वृजबिहारी मिश्रा, लालजी त्रिपाठी, नीतेश पांडेय, अरविंद उपाध्याय, जगदीश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें