फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दूसरे के खाते में मंगाया धन, आईडी देने में आनाकानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कपिलवस्तु। कोतवाली क्षेत्र के धर्मपुर में एसबीआई सीएसपी संचालक के खाते में एक व्यक्ति ने 1.20 लाख रुपये मंगवाए और उससे पैसा निकालने को कहा। सीएसपी संचालक ने जब उससे आईडी मांगी तो वह आनाकानी करते हुए संचालक को धमकी देने लगा।
विज्ञापन

सीएसपी संचालक कमाल अहमद एसबीआई बर्डपुर नंबर सात शाखा से संबंध हैं और धर्मपुर चौराहे पर सीएसपी संचलित करते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दो व्यक्ति मारुति कार से आए और कहा कि हमारे घर का निर्माण चल रहा है। पैसे की सख्त जरूरत है, और हमारे खाते से पैसा निकल नहीं रहा है। हमारे पिताजी पैसा भेज रहे हैं, उनको अपने खाते में मंगाकर मुझे दे दीजिये।
कमाल अहमद ने बताया कि हमने अपना खाता नंबर दे दिया, जिसमें 1.20 लाख रुपये आ गए। पैसे आने के बाद मुझे उन लोगों की बातों पर संदेह होने लगा। जब उनसे आईडी मांगी तो उन्होंने आईडी देने से मना कर दिया। फिर उन लोगों को एसबीआई शाखा लेकर गया। वहां भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया और न ही आईडी दिया गया। मौके से दोनों भाग गए और फोन से बार -बार धमकी दी जा रही है। इस संबंध में कपिलवस्तु कोतवाली प्रभारी राजेश गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें