फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घर में प्रसव होने पर एमओआईसी होंगे जिम्मेदार

Wed, 11 Mar 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता तथा मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में हुई।
विज्ञापन

बैठक में समीक्षा के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति कम पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और लक्ष्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी को क्षेत्र भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करने तथा आयुष्मान सेंटर समय से खुलने सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी एमओआईसी को निर्देशित किया कि जो आशा कार्यकर्ता प्रसव कराने में सक्रिय नहीं हैं, उन्हें चिह्नित कर नोटिस जारी किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं का प्रसव अस्पताल में ही कराया जाए। घर पर प्रसव होने की स्थिति में संबंधित एमओआईसी जिम्मेदार होंगे।
बैठक में एनबीएसयू को 24 घंटे सक्रिय रखने, वार रूम का नियमित निरीक्षण करने तथा बीएचएनडी दिवस पर उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिह्नित कर उनका बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही एएनएम, आशा और सीएचओ को सभी आवश्यक किट उपलब्ध कराने और बीएचएनडी दिवस पर समन्वय से कार्य करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने टीकाकरण अभियान का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने तथा डाटा फीडिंग सही मोबाइल नंबर के साथ कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि काम में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर, सीएचओ, आशा और एएनएम के विरुद्ध नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के उपायों की भी समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान अनटाइड फंड, परिवार नियोजन, टीकाकरण अभियान, पीसीपीएनडीटी, रोगी कल्याण समिति और हेल्थ वेलनेस सेंटर की प्रगति पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी मरीज को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और टीबी के लक्षण वाले मरीजों को चिह्नित कर उनका इलाज सुनिश्चित किया जाए। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को वार रूम का निरीक्षण करने तथा इमरजेंसी में रेफरल रजिस्टर बनाए रखने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, डैम राजेश मिश्रा, डीसीपीएम तथा सभी सीएचसी/पीएचसी के एमओआईसी, बीपीएम और बीसीपीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें