फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल फोन चुराने वाले गिरोह का सदस्य पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल फोन चुराने वाले गिरोह का सदस्य पकड़ा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को सदर पुलिस ने दबोच लिया। उसके कब्जे से चोरी के चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। गिरोह से जुड़े अन्य सदस्याओं की तलाश में पुलिस जुट गई है।
कोतवाल सदर केडी सिंह ने बताया कि नगर में लगातार मोबाइल हैंडसेट चोरी के मामले आ रहे थे। केस दर्ज करने के बाद पुलिस टीम जांच में जुटी तो पता चला कि चुराए गए मोबाइल फोन झारखंड में इस्तेमाल किए जा रहे हैं। अधिकांश फोन के लोकेशन वहीं मिल रहे थे। जांच में जुटी पुलिस धरपकड़ की कोशिश में लगी थी। इसी बीच सूचना मिली कि गिरोह का एक सदस्य रेलवे स्टेशन के पास मौजूद है। पुलिस वहां पहुंची तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदेह होने पर एसआई अजय सिंह और चंदन कुमार की टीम ने उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से चोरी के चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ उसने बताया कि उसके साथ अन्य लोग भी हैं। वे एक साथ झारखंड से आते हैं और कई मोबाइल फोन चोरी कर लेते हैं, उसके बाद चले जाते हैं। वहां जाकर बेचते हैं तो अच्छी कीमत मिल जाती है। पूछताछ में आरोपित की पहचान देवा निवासी बाबूपुर थाना राजमहल जनपद साहिबगंज, झारखंड के रूप के रूप में की गई। अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें