फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दिव्यांगजनों के लिए मोबाइल कोर्ट पांच मई को

Wed, 29 Apr 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में दिव्यांगजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पांच मई को मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन विकास भवन स्थित डीपीआरओ सभागार में किया जाएगा, जहां दिव्यांगजन अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अभय पांडेय ने बताया कि राज्य आयुक्त दिव्यांगजन, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर यह पहल की जा रही है। मोबाइल कोर्ट में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान 18 वर्ष से कम आयु के दिव्यांग बच्चों से संबंधित समस्याएं, समेकित शिक्षा, शैक्षिक संस्थानों में प्रवेश व आरक्षण, रोजगार के अवसर, गरीबी उन्मूलन एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 से जुड़े मामले तथा दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा। अधिकारी ने जनपद के सभी दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें