फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विश्वकर्मा समाज ने की गाजीपुर की घटना की उच्च स्तरीय जांच की माग

Wed, 29 Apr 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। विश्वकर्मा समाज की तरफ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें विश्वकर्मा समाज के लोगों ने गाजीपुर के कटरिया निवासी विश्वकर्मा समाज की बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। यह तरह का मामला जघन्य अपराध है। समाज के लोगों ने मामले में उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

समाज के लोगों ने कहा कि घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी, लोकजन सोशलिस्ट पाटी एवं अन्य सामाजिक एवं राजनैतिक संगठनों के प्रतिनिधी पहुंचे तो उन्हें प्रशासन ने न केवल रोका वल्कि उनके साथ मारपीट की। इस तरह की प्रवृत्ति प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ी कर रही है। समाज के लोगों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मोहम्मद जफर को सौंपकर मामले की जांच कर साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ करने वालों पर कार्रवाई, थानाध्यक्ष, अपर पुलिस अधीक्षक (सिटी) और पुलिस अधीक्षक गाजीपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय एवं आपराधिक जांच कराने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की।
इस दौरान मनोज विश्वकर्मा, राधे विश्वकर्मा, प्रमोद साहा, अमित कुमार वर्मा, बृजेश शर्मा, उज्ज्वल वर्मा, राजन सोनी, चंद्रेश्वर विश्वकर्मा, वीरेंद्र विश्वकर्मा, चंदन विश्वकर्मा, दशरथ विश्वकर्मा, उमा विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, प्रीतम साहा, प्रभात सहा, विजय विश्वकर्मा, बांकेलाल विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा अभिषेक विश्वकर्मा, सुधीर विश्वकर्मा, मनोज शर्मा भगवाधारी, संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें