फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति : चौपाल में दी सुरक्षा उपायों की सीख, बताए अधिकार

Sat, 20 Jun 2026 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गांवों की चौपालों से लेकर मिशन शक्ति केंद्रों तक शुक्रवार को पुलिस की टीमें महिलाओं और बालिकाओं के बीच पहुंचीं। कहीं बहू-बेटी सम्मेलन लगा, कहीं साइबर सुरक्षा की पाठशाला सजी तो कहीं महिला अपराधों से बचाव के गुर बताए गए।
विज्ञापन

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जिले भर में चलाए गए विशेष जागरूकता अभियान में पुलिस ने महिलाओं को न सिर्फ सरकारी योजनाओं की जानकारी दी बल्कि संकट की घड़ी में मदद के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों और नए कानूनों से भी रूबरू कराया।
अभियान के तहत थाना गोल्हौरा की टीम ने ग्राम ढढ़ढी जोत, मिश्रौलिया पुलिस ने मधवापुर पूर्वी, खेसरहा पुलिस ने मेहनुवा, लोटन पुलिस ने भुसौला माफी, उसका बाजार पुलिस ने डेरवा, पथरा बाजार पुलिस ने पाला तथा त्रिलोकपुर पुलिस ने मिशन शक्ति केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रमों में महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष और नारी शक्ति वंदन अधिनियम सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला अपराध, घरेलू हिंसा, साइबर फ्रॉड आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें