फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तहसील टास्क फोर्स की बैठक में योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

Sat, 20 Jun 2026 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय में शुक्रवार को तहसील टास्क फोर्स की बैठक एसडीएम विवेकानंद मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें शासन की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और अभियानों के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


बैठक में स्वास्थ्य, विकास, शिक्षा एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। एसडीएम ने सभी विभागों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर तहसीलदार रवि कुमार यादव, नायब तहसीलदार राघवेंद्र कुमार पांडेय, सीएचसी सिरसिया के अधीक्षक डाॅ. शैलेंद्र मणि ओझा, सप्लाई इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, मंटू पांडेय, महंत मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें