फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को बताए महिला सुरक्षा संबंधित कानून

विज्ञापन
इटवा में आयोजित नारी सुरक्षा की जानकारी कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
छात्राओं को बताए महिला सुरक्षा संबंधित कानून
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत यशोदा देवी कन्या इंटर कॉलेज में हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को यशोदा देवी कन्या इंटर कॉलेज इटवा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को महिला सुरक्षा के लिए बने कानून के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पूनम श्रीवास्तव ने कहा कि सुरक्षित चलिए, सुरक्षित रहिए। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय कभी भी शराब अथवा नशीली चीजों का प्रयोग न करें। सीट बेल्ट लगाएं और अपनही लेन में चले। वाहन को दायें अथवा बायें मोड़ने पर इंडिकेटर प्रयोग करें। तेज गति से वाहन न चलाएं। वाहन के शीशे पर किसी तरह की फिल्म न लगाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल, ईयरफोन का प्रयोग कदापि न करें और न ही सड़क के बीचों बीच वाहन खड़ा करें। यातायात नियम का पालन करके हादसों से बच सकते हैं। उन्होंने महिला सुरक्षा के लिए बने कानून के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्य मंजू श्रीवास्तव, शोभित तिवारी, राम अवतार गुप्ता, सर्वेश पांडेय, प्रणव त्रिपाठी, महक आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें