फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तमंचा दिखाकर घर में घुसे बदमाश, नकदी आभूषण लूटे

Wed, 29 Jul 2026 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के निहलवा गांव में तमंचा दिखाकर घर में घुसकर नकदी और आभूषण की लूट की वारदात सामने आई है। घटना बुधवार भोर की बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस इसे चोरी बता रही है और इसी बिंदू पर काम शुरू की है जबकि पीड़िता ने जिस तरह वारदात की जानकारी दी है, उससे लोग इसे लूट बता रहे हैं। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के निहलवा गांव निवासी राधिका पत्नी शिवकरन निषाद ने बताया कि उनके पति रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। वह अपने तीन बच्चों के साथ घर पर रहती है। उनके अनुसार बुधवार तड़के करीब तीन बजे एक बाइक पर सवार होकर दो लोग घर के सामने पहुंचे और बिना सोचे-समझे घर में घुस गए। बदमाशों ने असलहा दिखाकर उसे और बच्चों को धमकाया और मारपीट की। इसके बाद घर में रखे बक्से से सात हजार रुपये नकद, एक मंगलसूत्र, चार कान के आभूषण तथा एक जोड़ी झुमकी लेकर भाग निकले। महिला ने बताया कि बदमाशों की आहट से उनकी नींद खुली लेकिन हथियार के डर से वह विरोध नहीं कर सकीं। बाद में शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकले। पीड़िता की जानकारी के बाद पुलिस गांव में पहुंची और वारदात की जानकारी ली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में एसओ मिश्रौलिया मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना पर महिला से तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रथम दृष्टया यह लूट नहीं बल्कि चोरी का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें