नाबालिग लड़के से कुकृत्य, आरोपी गिरफ्तार
डुमरियागंज। डुमरियागंज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर को बहला-फुसलाकर उससे कुकृत्य करने का मामला सामने आया है। मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 फरवरी की शाम गुड्डू एक नाबालिग लड़के को नहर के पास पाइप उठाने में मदद करने के बहाने अपने साथ ले गया। वहां उसने किशोर को डरा धमका कर उससे कुकृत्य किया। रोते हुए किशोर को दस रुपये देकर यह बात किसी को नहीं बताने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित ने परिजनों को आपबीती सुनाई थी। बेटे के साथ हुए अमानवीय कृत्य को लेकर पिता ने थाने पर तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी गुड्डू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। डुमरियागंज इंस्पेक्टर केडी सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़के से कुकृत्य के अपराध में गुड्डू को घटना से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।