गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज के 125वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित टी-20 अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को महात्मा गांधी पीजी कॉलेज और दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के बीच मैच खेला गया। इसमें एमजीपीजी कॉलेज ने 40 रन से जीत दर्ज की।
एमजीपीजी कॉलेज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सभी 10 विकेट खोकर 134 रन बनाए। आदित्य जायसवाल ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज की तरफ से गेंदबाजी में सत्यम ने तीन तथा अविनाश ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीवीएनपीजी कॉलेज की टीम 20 ओवर में मात्र 94 रन पर सिमट गई। एमजी कॉलेज के आदित्य जायसवाल ने तीन, अंशुमान ने चार तथा आदित्य ने दो विकेट प्राप्त किया। आलराउंड प्रदर्शन के लिए एमजीपीजी के आदित्य जायसवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रो. जेवियर मारिया राज और डॉ. जिलाजीत चौधरी की देखरेख में तीसरे दिन का मैच संपन्न हुआ।
आज का मैच
प्रो. सुशील राय ने बताया कि प्रतियोगिता का चौथा लीग मैच गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं महात्मा गांधी पीजी कॉलेज के बीच 14 मार्च को सुबह 10 बजे से कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।