फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पछुआ हवाओं से गिरा पारा, गलन बढ़ी

Sun, 01 Dec 2024 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के बुद्धा पार्क ​रविवार को धूप में  झूले का आनंद लेते बच्चे। सं
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पछुआ हवाओं के चलने से ठंड के साथ ही सुबह-शाम गलन बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है। वहीं, दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर में धूप खिलने के बाद धुंध का असर कम हुआ। शाम से पहले की सूर्य देव की किरणें धुंध में ओझल हो गईं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में दिन और रात के तापमान में कमी होने के संभावना जताई हैं।
विज्ञापन

रविवार को न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, इससे दिन में गलन कुछ कम हुआ, लेकिन दिन ढलने के साथ ही ठंड में इजाफा होता गया। हालांकि अधिकतम तापमान रविवार को 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पछुआ हवाओं के चलने से सुबह और शाम गलन का अहसास हो रहा है। वहीं, बाहर निकलने वालों को जैकेट और स्वेटर का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दो दिनों के बाद तापमान में और भी गिरावट आ जाएगी। इससे गलन बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें