फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तेज हवा और बदली से बढ़ी गलन, आज से धूप के आसार

विज्ञापन
शहर के उसका मार्ग पर सुबह कोहरे के दौरान आवागमन करते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। दो दिन से धूप खिलने के बाद एक बार फिर बादल छा गए। इससे लोगों को गलन भरी ठंड का अहसास हुआ। वहीं मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से धूप खिल सकती है, जिससे लोगों काे ठंड से राहत मिल सकती है।
रविवार को पूरे दिन बादल छाए रहे, जबकि पछुआ चलने से लोगों को ठंड के साथ ही गलन का भी अहसास हुआ। पूरे दिन ठंड होने से रविवार को लोग छुट्टी का आनंद नहीं ले पाए।
विज्ञापन

पूरे दिन हवा चलने से व गलन बढ़ने से लोग घरों में दुबके रहे। मौसम में बदलाव होने से रविवार के दिन भी पार्कों में सन्नाटा छाया रहा, जबकि शहर कस्बों में भी ठंड का असर दिखा। शाम छह बजे से ही कोहरा छाना शुरू कर दिया, जिससे सड़क पर धुंध बढ़ गई। कोहरा छाने से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का भी सहारा लेते रहे।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह भी कोहरा छाएगा, जबकि सुबह बादल भी छाए रहेंगे। उसके बाद धूप खिलने की संभावना है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल पाएगी।
रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज की गई।ह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें