फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ मेला : धरी रह गई तैयारी, बस न मिलने से मायूस लौटे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्रथम साही स्नान में जाने के लिए प्रमुख स्थानों पर बस नहीं मिलने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि कई स्थानों पर देर शाम तक बस उपलब्ध हो सकी। वहीं कुछ स्टेशनों पर एक भी बस नहीं आने से श्रद्धालुओं को निजी वाहनों से यात्रा करनी पड़ी। जिले की तहसीलों से कुंभ में यात्रा के लिए रोडवेज बसों का संचालन किया जाना था। इस क्रम में रविवार को 133 बसों में से देर शाम तक 37 बस ही आ पाई थीं, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। श्रद्धालुओं को पूरे दिन रोडवेज बस के लिए भटकना पड़ा, वहीं कुछ लोग प्राइवेट वाहनों से ही कुंभ मेले के लिए प्रयागराज रवाना हुए। रविवार को बढ़नी कस्बे में पूरे दिन एक भी बस नहीं आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें