संवाद न्यूज एजेंसी
भारतभारी। टीबी मुक्त अभियान के तहत 100 दिन टीबी रोग खोज अभियान में ग्राम स्तर से स्क्रीन अभियान को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शुरू किया गया है।
जो 24 मार्च तक चलेगा। अभियान की सफलता को लेकर शुक्रवार को रफी मेमोरियल इंटर काॅलेज डुमरियागंज में स्थानीय लोगों की बैठक हुई। बीएमसी यूनिसेफ शोएब अख्तर ने सभी को टीबी रोग की पहचान एवं बचाव पर चर्चा करते हुए बताया कि नियमित टीकाकरण में ही सबसे पहला टीका टीबी से बचाव का बच्चों को लगाया जाता है, जिससे शुरुआती दौर में ही टीबी रोग से कोई बच्चा ग्रसित न होने पाए। दो सप्ताह से आने वाली खांसी, लगातार बुखार, सीने में दर्द, शरीर में किसी भी हिस्से में गांठ होना, वजन की गिरावट, रात में पसीना आना, थकान, बलगम में खून का आना टीबी बीमारी की पहचान है। ऐसे पहचान वाले व्यक्तियों को तत्काल टीबी की जांच सरकारी अस्पताल में निशुल्क करनी चाहिए।
रोगियों को निशुल्क दवा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रिंसिपल अहमद फरीद अब्बासी ने अपील की कि अपने-अपने क्षेत्र में अभियान का प्रचार-प्रसार करें।
र