-27 अक्तूबर से नौ दिसंबर तक चलेगा संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत डुमरियागंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में आगामी 27 अक्तूबर से नौ दिसंबर तक चलने वाले संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू होगा। तहसील प्रशासन इसकी तैयारी कर रहा है।
25 अक्तूबर बुधवार को डुमरियागंज तहसील सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए जाने और मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने को लेकर तैयारी बैठक बुधवार को आयोजित होगी। इसमें निर्वाचन कार्यों को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा और भावी रणनीति तैयार की जाएगी।
यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी/ एसडीएम डुमरियागंज परविंद कुमार ने दी। उन्होंने निर्वाचन तैयारी बैठक में सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों से शामिल होने की अपील की है।