फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन, बूथ सशक्तीकरण का दिया गया मंत्र

Fri, 08 May 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के भारतभारी, डुमरियागंज और भवानीगंज मंडलों की मासिक बैठक बृहस्पतिवार को संपन्न हुई। इसमें संगठन के विस्तार, बूथ स्तर तक मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। कहा कि आत्मनिर्भर मंडल की अवधारणा को सफल बनाने के लिए प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह यानी एक से सात तारीख के बीच मंडल पदाधिकारियों की नियमित बैठक आयोजित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
भवानीगंज मंडल की बैठक में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजू शाही ने कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क बढ़ाने और बूथ स्तर तक सक्रियता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। चेयरमैन चंद्रप्रकाश वर्मा एवं धर्मराज वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर समाज के हर वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने संगठन की मजबूती में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में नरेंद्र मणि त्रिपाठी, मधुसूदन अग्रहरि, फूल चंद्र जायसवाल, अमरेंद्र त्रिपाठी, रामू गौतम, राजकुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें