मीडिया ने प्रशासन को 48 रन से किया पराजित
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत खेला गया क्रिकेट मैच
डुमरियागंज(सिद्धार्थनगर)। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रविवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परिसर में प्रशासन व मीडिया एकादश के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। मीडिया एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन की टीम को 48 रन से पराजित कर मैच जीत लिया।
प्रशासन की टीम के कप्तान एसडीएम प्रमोद कुमार ने मैच से पहले लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कप्तान रवींद्र कुमार के नेतृत्व वाली मीडिया एकादश की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में चार विकेट खोकर 152 रन बनाए। बल्लेबाजी वहीद अहमद ने 17 गेंदाें में10 छक्के और दो चौके की मदद से 70 रन बनाए। राशिद फारूकी ने 30 गेंद खेलकर 41 रन बनाए। जवाब में प्रशासन की एसडीएम प्रमोद कुमार और तहसीलदार राजेश प्रताप सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने 12 ओवर का मैच खेलने के बाद 104 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच वहीद अहमद समेत विजेता टीम के कप्तान रवींद्र कुमार और उपविजेता टीम के कप्तान एसडीएम प्रमोद कुमार को आयोजक सरताज फारूकी व ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश पांडेय ने पुरस्कृत किया।
इस दौरान नायब तहसीलदार आनंद ओझा, विपिन तिवारी, राष्ट्रदीप सिंह, विवेक, पंकज दुबे, मनबहाल दुबे, काजी फरीद अहमद, राशिद फारूकी, अनिल द्विवेदी, अनुराग श्रीवास्तव, मंगन पांडेय, पंकज दुबे, आफताब आलम, वसीम अकरम, अफजान फारूकी, मोहसिन अली, राकेश शुक्ल, मोहम्मद शाहिद, नसीम अहमद, पुरुषोत्तम दुबे, अमीन फारूकी, दीप यादव, राकेश यादव, सरताज, योगेश यादव आदि मौजूद रहे।