फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एक डिग्री घटा अधिकतम तापमान, उमस से बेहाल हुए लोग

Mon, 23 Sep 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रविवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री रहा
दो दिन और सताएगी गर्मी, उसके बाद बारिश का आसार
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन उमस व गर्मी से लोगोंं को राहत मिलने का कोई भी आसार नहीं दिख रहा, जबकि मौसम विभाग के अनुसार दो दिन और तेज धूप होने की उम्मीद है। उसके बाद बारिश होने की संभावना है।
रविवार को सुबह से ही तेज धूप से लोगोंं का हाल बेहाल हो गया। दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की तीखी धूप लोगों को झुलसाने लगी। रविवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज की गई। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 34.3 व न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री रहा। शनिवार के अपेक्षा रविवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री कम दर्ज की गई, लेकिन पूरे दिन लोगों को गर्मी व उमस का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को दोपहर में सड़कों पर आवागमन कम दिखा। बाजार में भी लोग छाया की तलाश में इधर-उधर दुकानों के त्रिपाल के नीचे राहत की सांस ले रहे थे। उमस का काफी प्रभाव देखा गया। बाजार में बैठे दुकानदारों का उमस के कारण बुरा हाल था। पंखे की हवा के बावजूद शरीर का पसीना नहीं सूख रहा था। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौसम में परिवर्तन हो रहा है। आगामी दो दिन तेज धूप होने की संभावना है। जबकि दो दिन बाद बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें