पडरौना। बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की गणित व इंटर की ट्रेड (व्यावसायिक वर्ग) विषय की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में इंटर भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। पंजीकृत 76,939 परीक्षार्थियों में से 72,436 शामिल हुए। 4,503 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा से बाहर निकले परीक्षार्थियों पर कुछ चमक नहीं दी। 10वीं के परीक्षार्थियों ने बताया कि गणित के प्रश्न उलझाऊ थे, जबकि 12वीं के छात्रों ने भौतिक विज्ञान के प्रश्नों का घुमावदार बताया।
प्रथम पाली में हाईस्कूल गणित में पंजीकृत कुल 43,300 परीक्षार्थियों में से 40,566 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 2,734 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस पाली में हुई इंटर की ट्रेड विषय की परीक्षा पंजीकृत 643 में से 609 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 34 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।