फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में बढ़ा अपराध, नियंत्रण करने में विफल सरकार

विज्ञापन
इटवा में जन संर्पक करते पूर्व विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
फोटो-56
विज्ञापन

प्रदेश में बढ़ा अपराध, नियंत्रण में सरकार विफल
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने इटवा क्षेत्र के कई गांवों का किया भ्रमण, सुनीं समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
इटवा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने बुधवार को क्षेत्र के गांवों का दौरा करके आम लोगों की समस्याओं को सुना और निस्तारण करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने गांवों में स्थित चौपालों पर बैठकर पूर्व की अखिलेश सरकार की योजनाओं की चर्चा की।
विज्ञापन

सपा नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने विधानसभा क्षेत्र इटवा के बिस्कोहर बाजार, सिकौथा, मछली गांव, बिजौरा, मन्नीजोत, विजवार बढ़ई सहित दर्जनों गांवों का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली और पूर्व में रही सपा सरकार के पांच वर्षों में किए गए विकास कार्यों की चर्चा की। बिस्कोहर बाजार में उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि इस सरकार के ढाई वर्षों के कार्यकाल में विकास कार्य ठप हो गया है। बलात्कार और हत्याओं में बढ़ोत्तरी हुई है। आएदिन होने वाली हत्याओं व लूटपाट से जनता में भय की स्थिति बन गई है। मगर वर्तमान सरकार को आमजनों के इस दुख दर्द से कोई लेना-देना नहीं है। आज किसानों की फसल छुट्टा पशुओं के चलते तबाह हो रही है। मगर घोषणा के तहत बनीं गोशालाएं मात्र शोपीस बनकर रह गई हैं। इनमें रखे जा रहे पशुओं के पालन-पोषण के लिए दी जा रही धनराशि को बचाने के लिए गोशाला के जिम्मेदार उन्हें रात में किसानों के खेतों को चरने के लिए छोड़ दिया जाता है। इस अवसर पर उनके साथ सपा नेता देवेंद्र प्रताप सिंह, सुरेश पांडेय, आदिका प्रसाद, मोहम्मद राईनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें