फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल डालकर दुकान में लगाई आग

Thu, 19 Feb 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के कडजहवा गांव में बुधवार रात एक दुकान पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। इसका पूरा घटनाक्रम पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कडजहवा गांव निवासी पवन की मकान से सटी दो दुकानें हैं। सीसीटीवी फुटेज में एक नकाबपोश युवक दुकान के पास आता दिख रहा है। वह दुकान के शटर के बाहर रखे नमक, गेहूं, चावल और अन्य सामानों पर पेट्रोल छिड़कता है। इसके बाद आग लगाकर मौके से भाग निकलता है। आग लगते ही दुकान के बाहर रखा सामान जलने लगा और लपटें उठने लगीं।
हालांकि, दुकान का शटर लोहे का होने के कारण आग दुकान के भीतर नहीं फैल सकी। बाहर रखा अनाज और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया, लेकिन आग सीमित दायरे में ही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें