फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अंकपत्र सुरक्षित, दस्तखत-मुहर के अस्तित्व पर संकट

Sun, 12 Jul 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट जिले में आ गई है और बच्चों में वितरण भी शुरू हो गया है। नई मार्कशीट सुरक्षित तो है पर मुहर और विद्यालय के हस्ताक्षर अंकित करने में परेशानी हो रही है। तत्काल हाथ में लेने पर स्याही मिटने का खतरा बढ़ जा रहा है।
विज्ञापन

कुछ विद्यालय की से बताया गया कि 15 से 20 मिनट तक सुखाना पड़ रहा है, इसके बाद देने लायक है। भविष्य में वह भी रहेगा या मिट जाएगा, संशय है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद जिले के करीब 63 हजार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बच्चे और विद्यालय प्रबंधन मार्कशीट का इंतजार कर रहे थे।
पिछले दिनों मार्कशीटें जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचीं, जहां से विद्यालयों ने उन्हें प्राप्त कर लिया। पहले मोटे कागज की मार्कशीट छपकर आती थी। मार्कशीट के आने के बाद विद्यालय की ओर से मुहर और प्रधानाचार्य का हस्ताक्षर होता है। वह मान्य होती हैं।
विज्ञापन

अब मार्कशीट सुरक्षित रहे और फटने डर न रहे और भींगने पर खराब न हो। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद में मार्कशीट प्लास्टिक कोटेड कर दिया। सुरक्षा के लिहाज से यह बड़ा कदम है लेकिन, हस्ताक्षर और मुहर लगाने में दिक्कत हो रही है।
कुछ विद्यालय के संचालकों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि नई व्यवस्था अच्छी है पर मुहर और हस्ताक्षर करने के बाद मिट जाने का खतरा बढ़ गया है। अगर तत्काल दे दिया जाए तो हाथ में लेते ही मिट जा रहा है। कम से कम 15 से 20 मिनट तक सुखाना पड़ रहा है। इसके बाद कितने दिन तक मुहर और हस्ताक्षर टिकेगा, इसको लेकर डर है। विद्यालय का मुहर और हस्ताक्षर ही प्रमाणित करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें