फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का समापन, 110 छात्र-छात्राओं को बांटी गई स्वास्थ्य किट

Sat, 11 Jul 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेषज्ञों ने बताए बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवन के उपाय
विज्ञापन

भवानीगंज। राजकीय महाविद्यालय डुमरियागंज चौखड़ा में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का शुक्रवार को समापन हुआ। इस अवसर पर प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य किट और प्रमाणपत्र वितरित किए गए। अभियान में 110 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य प्रो. रवींद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को अपने जीवन में अपनाने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक व चिकित्सा अधिकारी नौवागांव डॉ. अशोक कुमार गौतम ने संक्रामक बीमारियों और महामारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सावधानी और जागरूकता से कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमरनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में इतिहास विभाग के प्राध्यापक अजय कुमार ने अतिथियों और छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मालिक राम वर्मा ने किया। अभियान में शामिल विद्यार्थियों को स्वास्थ्य किट प्रदान की गई। किट में बीपी जांच मशीन, शुगर जांच मशीन, सेनेटाइजर समेत अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सामग्री शामिल थी।
इस दौरान कार्यालय अधीक्षक महेश कुमार गुप्त, अमित कुमार पांडेय, अनिल यादव, अमन मिश्र समेत महाविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें