फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नहीं आया अंकपत्र, दाखिले के लिए बच्चे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
-बोर्ड परीक्षा का अंक पत्र ना आने से बाहर दाखिला लेने वाले बच्चे परेशान विद्यालय पर कर रहे संपर्क
विज्ञापन


-10 जून तक विद्यालय पर आ जाता था अंकपत्र

-अवकाश के दिन में ही बच्चे ले लेते थे अंक पत्र बाहर दाखिला लेने के लिए होती थी आसानी

-जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पंजीकृत 60 हजार बच्चे हुए थे पास
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बोर्ड की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके बच्चे अब अंकपत्र के इंतजार में हैं। वह विद्यालयों पर संपर्क करके अंकपत्र के बारे में जानकारी ले रहे हैं। दूसरे शहर में जाकर दाखिला लेने वाले बच्चों की चिंता बढ़ रही है। उनका कहना है कि बिना अंकपत्र के दाखिला नहीं मिलता है। अगर समय से नहीं मिला तो अच्छा कॉलेज नहीं मिल पाएंगे। वहीं, विभागीय जिम्मेदारों का कहना है कि आते ही वितरण करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर आयोजित बोर्ड परीक्षा पास कर चुके अब आगे की पढ़ाई की तैयारी में है। इसमें इंटरमीडिएट के बच्चे बाहर कॉलेज में दाखिला लेने के लिए जाएंगे। वहीं, हाईस्कूल के भी बच्चे पढ़ाई के लिए बाहर जाते हैं। बोर्ड का परिणाम जारी हुए करीब दो माह हो गए हैं। लेकिन अभी तक अंक पत्र नहीं आया है। इससे बच्चे दाखिला को लेकर चिंतित हैं। वह लगातार विद्यालयों की चक्कर लगा रहे हैं। साथ ही फाेन से संपर्क करके भी जानकारी ले रहे हैं। इंटरमीडिएट पास कर चुके रत्नेशन, राजीव शुक्ल, दिनेश ने बताया कि उन्हें गोरखपुर और लखनऊ विश्विद्यालय से एलएलबी करना है।अंकपत्र के साथ ही दाखिला मिलता है। पिछले साल अबतक परिणाम आ गया था। इसबार नहीं आया है। कई बार संपर्क कर चुके, कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। इसी प्रकार हाईस्कल के बच्चों का दर्द है जो गोरखपुर या फिर अन्य जगह से पढ़ाई करना चाहते हैं। जिले में दोनों कक्षाओं ने तकरीबन 60 हजार बच्चों का अंक पत्र आना है। इस संबंध में डीआईओएस प्रकाश सिंह ने बताया कि अभी अंकपत्र के बारे में जानकारी नहीं आई है। आते ही विद्यालयों को वितरण करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें