पुरानी नौगढ़ विपणन विभाग के गोदाम में खाद्यान्न की हेराफेरी करने में आरोपी तत्कालीन विपणन आरोपी जिला महराजगंज के थाना परसा मलिक के ग्राम पिपरहिया निवासी राजकुमार चौधरी की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है।
शनिवार को पुलिस ने सर्व साधारण से आरोपी निरीक्षक का पता देने के लिए कहा है। कुर्की के कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
वर्ष 2015 में सदर विधायक विजय पासवान की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए तत्कालीन एसडीएम आरडी राम ने गोदाम में छापामारी की कार्रवाई किया। छापामारी में गेहूं का स्टाक तो कागज में सप्ताह पूर्व उठ गया था।
लेकिन जब मौके पर टीम ने स्टाक का मिलान किया तो कालाबाजारी की नीयत से रखा मिला।
बीपीएल चावल व चीनी के स्टाक में भी यहीं स्थिति मिली। सरकारी धन का उपयोग निजी कार्य में करने के भी सबूत मिले। इसको देखते हुए तत्कालीन डीएसओ एपी सिंह ने सदर थाना में मुकदमा पंजीकृत कराया।
तत्कालीन चौकी प्रभारी पुरानी नौगढ़ प्रदीप सिंह को जांच सुपुर्द किया गया। प्रदीप सिंह के स्थानातरण होने के बाद जांच चौकी प्रभारी विजय दुबे को मिली।
इस संबध में चौकी प्रभारी पुरानी नौगढ़ विजय दुबे ने बताया कि विपणन निरीक्षक फरार चल रहे हैं। इसलिए अब उनके खिलाफ कुर्की के कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।