फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज हत्याकांड : सिर में गहरी चोट लगने से गई थी जान

Wed, 02 Sep 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आठ जगह चोट लगने की बात आई सामने, चार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
विज्ञापन


-खेसरहा थाना क्षेत्र के बनुहिया गांव में लोहे की राॅड से वार कर की गई युवक की हत्या का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के बनुहिया गांव में शनिवार की सुबह मनोज कुमार की निर्मम हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गहरी चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। हत्याकांड में शामिल अनिल यादव, चैतू यादव, सुजीत यादव और कलावती को बांसी-बेलौहा मार्ग पर चूंटी पुल के पास से रविवार सुबह खेसरहा पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से हत्या में प्रयोग कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड बरामद की गई है। पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया। जबकि, एक अन्य आरोपी हरिओम की गिरफ्तारी के लिए तीन अलग-अलग टीमें लगाई गईं हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट की बात करें तो सिर में गंभीर चोट से मौत होने की बात सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक सिर में आठ स्थानों पर चोट का आना पाया गया है। जो मौत की वजह बताई जा रही है। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि करीब 20-22 दिन पहले कलावती इलाहाबाद नहाने जा रही थी और हरिओम अपनी बाइक से छोड़कर बेलौहा से घर लौट रहा था। जैसे ही हरिओम मनोज कुमार के घर के सामने पहुंचा तो मनोज के ई-रिक्शा से हरिओम को टक्कर लग गई। इससे मनोज और हरिओम में कहासुनी हो गई। इसी रंजिश और कहासुनी को लेकर हरिओम ने मनोज को मारने के लिए अपने परिवार वालों के साथ मिलकर योजना बनाई। इसमें हरिओम का पिता अनिल और भाई सुजीत जोकि मुंबई में रहते थे उन्हें भी बुला लिया। परिवार के साथ सात फरवरी को मनोज की हत्या करने की नियत से उसके सिर पर वार किया तथा मनोज कुमार को मरा समझकर मौके पर छोड़ कर भाग गए।
विज्ञापन

-
यह है घटनाक्रम
खेसरहा थाना क्षेत्र के बनोहिया बुजुर्ग गांव निवासी मनोज कुमार गौतम (33) की शनिवार की सुबह गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी। परिवार से मिली तहरीर के आधार पर पांच नामजद और अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। हमलावरों ने लोहे की रॉड से सिर पर वार कर मनोज की बेरहमी से पिटाई की, जिससे मौके पर ही उसकी हालत गंभीर हो गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई थी।
विज्ञापन


-
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा इतने जख्म लगे
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट को मृत्यु का प्राथमिक कारण बताया गया है। साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटों के निशान मिले हैं, जो यह दर्शाते हैं कि मनोज के साथ सामूहिक मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अनिल, चैईता, सुजीत और कलावती को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पूछताछ में मिली जानकारियों के आधार पर मुख्य आरोपी हरिओम की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें