फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिया गांव में लगी मंडलायुक्त की चौपाल
विज्ञापन

बैठक में वरासत और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सदर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत जोगिया में मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर की अध्यक्षता में वरासत और जनकल्याणकारी योजनाओं के सत्यापन की खुली बैठक हुई। इस दौरान आयोजित चौपाल में उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं की जानकारी ली।
प्राथमिक विद्यालय जोगिया में आयोजित चौपाल में मंडलायुक्त ने ग्रामीणों से जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी ली। कहा कि वर्तमान सरकार जन कल्याण की विभिन्न योजनायें संचालित की जा रही हैं। प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक इनका लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम दीपक मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गांव में किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना से वंचित नहीं रखा जाएगा। इस मौके पर सीडीओ पुलकित गर्ग समेत सभी अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया
मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर ने धान क्रय केंद्र जोगिया का निरीक्षण किया। इस दौरान धान खरीद के संबंध में जानकारी प्राप्त की। संबधित को निर्देश दिया कि किसानों के खाते में समय से धनराशि प्रेषित करें तथा धान को समय से राइस मिलों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें