फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्यारोपी पति गिरफ्तार, गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्यारोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल
विज्ञापन

बांसी कोतवाली क्षेत्र के माधव तिराहे से पुलिस ने पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को बांसी कोतवाली की पुलिस ने मंगलवार सुबह बांसी कस्बे के माधव तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करके उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली बांसी शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली गांव में एक महिला की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उसकी लाश कमरे में छत के कुंडे से लटकती मिली थी। मायके वालों की तहरीर पर 10 दिसंबर को दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद आरोपी पति फरार चल था। मंगलवार सुबह सूचना मिली कि आरोपी पति दिलीप शर्मा निवासी सुकरौली बांसी कस्बे के माधव तिराहे के पास मौजूद है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए मौके पर पहुंचकर उसके गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। पकड़ने वाली टीम कोतवाल बांसी शैलेश सिंह, एसआई शेषनाथ यादव, जीवन त्रिपाठी, कांस्टेबल रमाकांत यादव, शिवकुमार सरोज, रमेश यादव, ओमकार पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें