फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवंटित ग्रामों में सचिवों की उपस्थिति करें सुनिश्चित : सीडीओ

Tue, 16 May 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में खण्ड विकास अधिकारी की समीक्षा बैठक करते सीडीओ जयेंद्र कुमार।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सभी बीडीओ ग्राम पंचायत सचिवों को आवंटित ग्रामों में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करें व प्रतिदिन सुबह के समय बीडीओ सचिव के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दैनिक कार्यों एवं योजना की समीक्षा करें। ये निर्देश मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार ने विकास भवन सभागार में खंड विकास अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में हो रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य जल्द पूर्ण कराएं। जिन मनरेगा श्रमिकों की मृत्यु हो गई है उनका मास्टर रोल निस्तारित करें, जो सक्रिय हैं उन्हें ही रखा जाए।मनरेगा के तहत जहां पर बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाना है उन्हें शीघ्र पूर्ण कराने, अधूरे सामुदायिक शौचालयों को शीघ्र पूर्ण कराने के अलावा महिला मेट सत्यापन, अंत्येष्टि स्थल निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। सीडीओ ने वर्ष 2022-23 के लक्ष्य के सापेक्ष आवास की स्वीकृति, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त की धनराशि के अवमुक्ति एवं पूर्ण आवास आदि की समीक्षा की। इसके अलावा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, गोवंश संरक्षण स्थल, पंचायती राज विभाग आदि के कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, डीसी एनआरएलएम योगेंद्र लाल भारती, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें