फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में मनरेगा कार्य के लिए 35 करोड़ का बजट पास

Tue, 16 May 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
खुनियांव ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक को सम्बोधित करते बीडीओ राकेश कुमार शुक्
विज्ञापन
इटवा। विकास खंड खुनियांव में सोमवार को ब्लाॅक प्रमुख रीता दूबे की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इस दौरान वर्ष 2023-24 में होने वाले मनरेगा कार्यों के लिये 35 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ।
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं के बीच हुई क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में जिपंस बेचई यादव ने बीडीओ के देर से आने पर नाराजगी जताते हुए कारण जानना चाहा। कहा कि हम सभी सदस्य नियत समय 11 बजे से यहां बैठे हुए हैं और आप व आपके कर्मचारी 12 बजे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्लाॅक प्रमुख के आने पर उनके लिए कुर्सी ही खाली नहीं थी। बाद में कुर्सी की व्यवस्था करनी पड़ी। सपा नेता कमाल अहमद ने बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के न आने का मुद्दा उठाया। इसी दौरान तेलियाडीह के बीडीसी अबरार अहमद ने विगत कई महीनों से मानदेय न मिलने का मुद्दा उठाया। उनकी इस मांग का समर्थन नागचौरी के बीडीसी इब्राहिम व बीडीसी करन व झुल्लुर ने भी किया। सदस्यों ने इसके लिये बीडीओ को जिम्मेदार बताते हुए कारण जानना चाहा। इसी दौरान बैठक में मौजूद सदस्यों ने शोरगुल करने लगे। बीडीओ के सुधार करने के आश्वासन पर बैठक की कार्रवाई आगे बढ़ी। बजट में श्रमान्श का 21 करोड़ व सामग्री का 14 करोड़ रुपये कुल 35 करोड़ रुपये का बजट पारित हुआ। इस दौरान बहरैची प्रेमी, राम धीरज साहनी, एडीओ आईएसबी सुजीत जायसवाल, सचिव हरेंद्र नाथ पांडेय, विकास चौधरी, पीयूष पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें