रविवार को ब्लाक संसाधन केन्द्र डुमरियागंज के परिसर में साक्षर भारत प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक संगठन मंत्री आसिफ चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 17 मई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले अनिश्चिकालीन धरने की सफलता की रूपरेखा बनाई गई।
वक्ताओं ने कहा कि 12 माह से मानदेय के लिए प्रेरक परेशान हैं। यही नहीं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र व लोक शिक्षा केन्द्रों पर मिलने वाली सामग्री की आपूर्ति भी लंबित है। अध्यक्ष राहुल कुमार अग्रहरि ने कहा कि दिनों दिन प्रेरकों की समस्या बढ़ती जा रही है, लेकिन केन्द्र व प्रदेश सरकार इससे बेखबर है।
इसी को लेकर 17 मई को दिल्ली में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की रूपरेखा बनाई गई है। इसमें हर राज्य के प्रेरक भाग लेंगे। हरिशंकर ने कहा कि अपना अधिकार पाने के लिए व केन्द्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए धरने में सबकी सहभागिता आवश्यक है।
धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए 16 मई को ही ब्लाक मुख्यालयों से रवानगी की जाएगी। बैठक में अरूण पाठक, अरविंद त्रिपाठी, मकसूद अहमद, अरविंद पांडेय, आसिफ चौधरी, नीलम, रामसजीवन, श्वेता, प्रमोद, बबिता, शीला देवी, हरिशंकर आदि मौजूद रहे।