संवाद न्यूज एजेंसी
पथरा। बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर पाली गांव के पास बुधवार सुबह लगभग आठ बजे एक मदरसे की बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दौरान बस में सवार चार छात्राएं और ड्राइवर घायल हो गए।
बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से निकालकर जिला अस्पताल बांसी पहुंचाया गया। जबकि, बाइक सवार की हालत को गंभीर देखते हुए डाॅक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया ।
क्षेत्र के तिगोड़वा बवगवा स्थित मदरसा जामिया इस्लामिया सलफिया तालीमुल कुरान की बस सुबह 8:00 बजे छात्राओं को लाने मिठवल जा रही थी। पाली गांव के पास चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और एक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए बस सड़क पर पलट गई।
हादसे के बाद चीख पुकार सुनकर मच गई, जिसे सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बस का शीशा तोड़कर सभी को बाहर निकाला और एंबुलेंस से बांसी भेजवाया। जहां बाइक सवार संदीप सोनी की स्थिति गंभीर देखते हुए डाॅक्टरों ने मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।
सूचना पर पथरा और बांसी की पुलिस भी पहुंची और जेसीबी से बस किनारे कीा। जांच में पता चला कि घायलों में फरीदा (14) पुत्री हमीद, हसीना (15) पुत्री तौहीद, इकरा (11) मरियम (12), बस चालक सरवन सोनी (38) बाइक सवार संदीप (27) शामिल हैं।