फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नहर में गिरी मदरसे की बस, चालक व चपरासी बचे

Mon, 21 Sep 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पथरा। शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के नदांव गांव के पास रविवार शाम करीब चार बजे बच्चों को छोड़कर लौट रही मदरसे की बस अनियंत्रित होकर पानी से भरी नहर में गिर गई। इस हादसे में बस चालक और चपरासी बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि घटना के समय बस में कोई बच्चा सवार नहीं था।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बेलगड़ा स्थित मदरसा जामिया खादीजातुल कुबरा इस्लामिया की बस रविवार को मदरसे के बच्चों को करमहिया चौराहे पर छोड़ने गई थी। लौटते समय नदांव गांव के पास अचानक बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पानी से भरी नहर में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस के नहर में गिरते ही चालक और चपरासी किसी तरह बाहर निकल आए। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पानी से भरी नहर में बस गिरने से ग्रामीणों में भी अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें