सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से संचालित मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल, फाजिल की परीक्षा वर्ष 2024 की शुरुआत 13 से परीक्षा 21 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा होगा। जिले के 5920 परीक्षार्थियों के लिए 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
मदरसा बोर्ड की परीक्षा के लिए न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज बांसी, विश्वेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा कृषक इंटर कॉलेज झहरांव, कुल्लियातुत तैयबात निस्वा कॉलेज डुमरियागंज, जिया निस्वा स्कूल कुशहटा, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल इंटरमीडिएट कॉलेज बढऩी डुमरियागंज, सेंट थामस हायर सेकेड्री स्कूल हल्लौर, चांद गल्र्स इंटर कॉलेज चांदगंज टेऊाग्रांट, सर्वोदय इंटर कॉलेज डोकम अगया, डॉ. जाकिर हुसेन पब्लिक स्कूल औरहवा, खदीजतुल कुबरा गल्र्स कॉलेज मधवापुर, मदरसा दारूल हुदा यूसुफपुर, मदरसा अल जामियातुल इस्लामिया तिलकहना, खदीजतुल कुबरा निस्वा कॉलेज नौगढ़, मदरसा कुल्लिया बहरून्निशा निस्वा कॉलेज बुद्धनगर शामिल हैं। इन परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए सभी तहसीलों में एक-एक खंड शिक्षा अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। परीक्षार्थियों में मुंशी, मौलवी में 3081, आलिम में 1271, कामिल में 1156, फाजिल में 412 परीक्षार्थी शामिल हैं। जिले में 20 सचल दस्ता टीम गठित की गई है।
-
पांच संकलन केंद्र बनाए गए
मदरसा बोर्ड परीक्षा के दौरान केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए पांच संकलन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें आइशा गर्ल्स कॉलेज नरकटहा बांसी, कुल्लियातुत तैयबात निस्वा कॉलेज डुमिरयागंज, खदीजतुल कुबरा गर्ल्स कॉलेज मधवापुर, खदीजतुलकुबरा निस्वा कॉलेज नौगढ़ को बनाया गया है। इसके लिए संकलन केंद्र प्रभारियों की नियुक्ति करते हुए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।
-
एक नजर
परीक्षा केंद्र.-15
संकलन केंद्र-पांच
परीक्षार्थी-5920
सेक्टर मजिस्ट्रेट-पांच
-
मदरसा बोर्ड परीक्षा 13 फरवरी से शुरू हो रही है। सकुशल, निष्पक्ष, नकल विहीन परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सचल दस्ता टीम, सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि की तैनाती की जा चुकी है।
-डॉ. राहुल गुप्ता, प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी