फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आपातकाल पर विचार रख बनाई टाॅप-5 में जगह

Wed, 25 Mar 2026 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर के बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज में मंगलवार को जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 कार्यक्रम के तहत युवा संसद का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर शक्ति जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम में बांसी, नौगढ़, शोहरतगढ़ से 31 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें प्रथम पांच स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को लखनऊ विधानसभा में यूथ पार्लियामेंट 2026 प्रोग्राम के अंतर्गत अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक राजीव नयन ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए अपने उद्बोधन में आपातकाल को लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला दिन बताया। उन्होंने बताया कि आपातकाल से जनता के मौलिक अधिकारों को निलंबित करके संपूर्ण तंत्र को कारागार में डाल दिया गया। प्रत्येक प्रतिभागी बच्चों को आपातकाल लोकतंत्र के लिए सबक विषय पर तीन मिनट बोलने का अवसर दिया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन मोहम्मद नसरुल मुस्तफा खान ने किया।
विज्ञापन

अंत में प्राचार्य प्रो. अभय कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए सभी शिक्षक, शिक्षेत्तर कर्मचारियों का आभार ज्ञापित किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री अमर्त्य सुंदरम, माय भारत सिद्धार्थनगर के उपनिदेशक अनुराग यादव, रतन सेन डिग्री कॉलेज के डॉ. विकास सिंह, डॉ. रविरैश सिंह माैजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें