फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मैडम ! मछली का निर्यात शुरू हो तो बदल जाएगी तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मछली पालकों के साथ की बैठक में संयुक्त सचिव केंद्रीय श्रम और सेवायोजन विभाग से बोले डीएम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत सयुंक्त सचिव, श्रम एवं सेवायोजन विभाग, केंद्र सरकार की मधुमिता दास ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में मछली पालन पर किसानों के साथ संवाद किया। मछली पालकों ने मछली का निर्यात शुरू कराने की मांग की, जबकि संयुक्त सचिव ने आश्वासन दिया कि आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

बैठक में जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने बताया कि मछली पालन के क्षेत्र में सिद्धार्थनगर में बेहतर कार्य हो रहा है। जिले में मछली का उत्पादन प्रति वर्ष 56,000 एमटी से अधिक हो रहा है। अकरहरा में मछली पालन करने वाले वकार अनवर फैज ने कहा कि जिले में 5800 लोग मछली पालन से जुड़ गए हैं। यहां निर्यात शुरू हो जाए तो किसानों की तस्वीर बदल जाएगी। नेपाल में मछली का बड़ा बाजार मिलने की संभावना है। मछली निर्यात के लिए प्रोसेसिंग यूनिट एवं लैब बनाने की जरूरत है। मंडी और मत्स्य पालन बोर्ड बनाना भी जरूरी है।
विज्ञापन

मत्स्य पालक रामेश्वर साहनी ने कहा कि नेपाल बॉर्डर पार होते ही मछली की कीमत दोगुनी हो जाती है, इससे मछली पालन करने वाले किसानों की तरक्की होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि मत्स्य पालन बोर्ड, एफपीओ एवं मंडी संबंधी समस्याएं भी दूर की जाएंगी।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ जयेंद्र कुमार, मत्स्य पालन विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिव प्रकाश मिश्रा, बिरजू साहनी, लक्ष्मण साहनी, सुशीला मिश्रा, मोहम्द मुस्लिम, रामबहाल एवं धनंजय पांडेय मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें