फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शटर का ताला तोड़कर 85 बोरी खाद चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत खीरीडीहा मे सोमवार रात एक खाद की दुकान का ताला तोड़कर 85 बोरी खाद चोरी करने का मामला आया है। इस संबंध में दुकानदार ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम अजान निवासी हरेन्द्र बहादुर सिंह ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि सोमवार को खाद की दुकान ताला बन्द कर घर चला गया। मंगलवार को सुबह जब दुकान खोलने आया तो देखा कि दुकान का ताला टूटा था। स्टाॅक मिलाने पर पता चला कि डीएपी 60 बोरी व यूरिया 25 बोरी व स्टाॅक रजिस्टर को चोर उठा ले गए। इस संबंध में एसआई दुर्गा प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें