फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम की जयंती

Tue, 21 Apr 2026 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिल्हिया। क्षेत्र के करौना चौराहे पर सोमवार को भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान भगवान परशुराम के चित्र पर पं. विनय पांडेय ने चंदन तिलक, माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए। भगवान परशुराम की स्तुति मंत्रों से पूजन-हवन किया गया।
विज्ञापन

समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेंद्र मिश्र ने कहा कि भगवान परशुराम को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है। परशुराम पराक्रम, ज्ञान और अनुशासन के प्रतीक हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर उनकी जयंती मनाना अत्यंत शुभ और प्रेरणादायक है।
इस दौरान ऋषिदेव ओझा, मुरली धर मिश्रा, शशि कुमार शुक्ल, बाल गोविंद शुक्ल, गोपेश्वर चौबे, ब्रह्मदेव ओझा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें